नवधा भक्ति | Navdha Bhakti kya hoti hai :->दोस्तों बहुत से लोगों के मन में यह विचार होता है कि नवधा भक्ति क्या होती है और नवधा भक्ति कैसे की जाती है उसका संक्षिप्त वरना हमें नीचे देते हैं
Table of Contents
Navdha Bhakti kya hoti hai
श्रवणं कीर्तनं विष्णोः स्मरणं पादसेवनम्।
अर्चनं वन्दनं दास्यं सख्यमात्मनिवेदनम् ॥
श्रवण: ईश्वर की लीला, कथा, महत्व, शक्ति, स्रोत इत्यादि को परम श्रद्धा सहित अतृप्त मन से निरंतर सुनना।
कीर्तन: ईश्वर के गुण, चरित्र, नाम, पराक्रम आदि का आनंद एवं उत्साह के साथ कीर्तन करना।
स्मरण: निरंतर अनन्य भाव से परमेश्वर का स्मरण करना, उनके महात्म्य और शक्ति का स्मरण कर उस पर मुग्ध होना।
पाद सेवन: ईश्वर के चरणों का आश्रय लेना और उन्हीं को अपना सर्वस्व समझना।
अर्चन: मन, वचन और कर्म द्वारा पवित्र सामग्री से ईश्वर के चरणों का पूजन करना।
वंदन: भगवान की मूर्ति को अथवा भगवान के अंश रूप में व्याप्त भक्तजन, आचार्य, ब्राह्मण, गुरूजन, माता-पिता आदि को परम आदर सत्कार के साथ पवित्र भाव से नमस्कार करना या उनकी सेवा करना।
दास्य: ईश्वर को स्वामी और अपने को दास समझकर परम श्रद्धा के साथ सेवा करना।
सख्य: ईश्वर को ही अपना परम मित्र समझकर अपना सर्वस्व उसे समर्पण कर देना तथा सच्चे भाव से अपने पाप पुण्य का निवेदन करना।
आत्मनिवेदन: अपने आपको भगवान के चरणों में सदा के लिए समर्पण कर देना और कुछ भी अपनी स्वतंत्र सत्ता न रखना। यह भक्ति की सबसे उत्तम अवस्था मानी गई हैं।
भगवान् श्रीराम जब शबरीजी के आश्रम में आते हैं तो शबरीजी उनका स्वागत करती हैं, उनके चरणों को पखारती हैं, उन्हें आसन पर बैठाती हैं और उन्हें रसभरे कन्द-मूल-फल लाकर अर्पित करती हैं। प्रभु बार-बार उन फलों के स्वाद की सराहना करते हुए आनन्दपूर्वक उनका आस्वादन करते हैं। इसके पश्चात् भगवान राम शबरीजी के समक्ष नवधा भक्ति का स्वरूप प्रकट करते हुए उनसे कहते हैं कि-
नवधा भकति कहउँ तोहि पाहीं।
सावधान सुनु धरु मन माहीं।।
प्रथम भगति संतन्ह कर संगा।
दूसरि रति मम कथा प्रसंगा।।
गुर पद पकंज सेवा तीसरि भगति अमान।
चौथि भगति मम गुन गन करइ कपट तजि गान।
( चौपाई – दोहा 35)
मन्त्र जाप मम दृढ़ बिस्वासा।
पंचम भजन सो बेद प्रकासा।।
छठ दम सील बिरति बहु करमा।
निरत निरंतर सज्जन धरमा।।
सातवँ सम मोहि मय जग देखा।
मोतें संत अधिक करि लेखा।।
आठवँ जथालाभ संतोषा।
सपनेहुँ नहिं देखइ परदोषा।।
नवम सरल सब सन छलहीना।
मम भरोस हियँ हरष न दीना।।
Read also
- मेरे राम मेरे घर आएंगे | Mere Ram Mere Ghar Ayenge lyrics
- Ram Japate Raho lyrics – पूज्य राजन जी
- राम नाम के हीरे मोती | Ram Nam Ke Heere Moti lyrics
- रामा रामा रटते रटते | Rama Rama Ratte Ratte lyrics
- Ramji O Ramji Sancho Tero Naamji lyrics
- मेरे राघव जी उतरेंगे पार | Mere Raghav Ji Utrenge Paar lyrics
- Rama Rama Ratate Ratate lyrics
- जय जय सुरनायक | Jay Jay Surnayak Lyrics
- पकड़ लो बाँह रघुराई |Pakadlo Bah Raghurai
- जो प्रेम गली में आये नही | Jo Prem Gali Me Aaye Nahi lyrics
- Bhari Unki Ankho Mein Hai Kitni Karuna Lyrics
- Lyrics Jis Bhajan Mein Ram Ka Nam Na Ho
- अयोध्या नाथ से जाकर |Ayodhya Nath Se Jakar lyrics
- Avadh Bihari Ho Aaye Sharan Tihaari Ho lyrics
- मोहे रघुवर की सुद्ध आई | Mohe Raghuvar ki sudh ayi lyrics
- Jisko Ram Naam Ratna Pasand Hai lyrics
- जब राम बिरजें मन में मेरे | Jab Ram Birajein Mann Mein Mere
- राम ना मिलेंगे हनुमान के बिना | Ram Na Milenge Hanuman Ke Bina
- अयोध्या नाथ से जाकर पवनसुत हाल कह देना | Ayodhya Nath Se Jakar Pawansut Hal Kah Dena lyrics
- ये माया तेरी बहुत कठिन है राम | Ye Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram
Shree Ram stotram
- रामायण आवाहन दोहे | Ramayan awahan dohe
- शिव राम स्तुति | Shiv Ram Stuti
- राम रक्षा स्तोत्र | Ram Raksha Stotram
- Shri Ram Stuti lyrics ,Pdf (श्री रामचंद्र कृपालु भजमन)