Skip to content
Home » नटवर नागर नन्दा भजो | Natwar Nagar Nanda lyrics

नटवर नागर नन्दा भजो | Natwar Nagar Nanda lyrics

bhajan

नटवर नागर नन्दा भजो | Natwar Nagar Nanda lyrics :->एल्बम – राधे राधे जापो चले आएंगे बिहारी वीडियो का नाम:- नटवर नगर नंदा भजो रे मन गोविंदा गायक का नाम :- मृदुल कृष्ण शास्त्री संगीत- कैलाश कुमार गीत – विपुल मूल लेबल (प्रकाशक) – शुभम ऑडियो वीडियो प्राइवेट लिमिटेड। कॉपीराइट :- बांके बिहारी म्यूजिक (बीबीएम सीरीज

नटवर नागर नन्दा भजो | Natwar Nagar Nanda lyrics

नटवर नागर नन्दा भजो रे मन गोविन्दा
श्याम सुन्दर मुख चन्दा भजो रे मन गोविन्दा..
तू ही नटवर तू ही नागर तू ही बाल मुकुन्दा

सब देवन में कृष्ण बड़े हैं ज्यूं तारा बिच चंदा..
सब सखियन में राधा जी बड़ी हैं ज्यूं नदियन बिच गंगा

ध्रुव तारे प्रहलाद उबारे नरसिंह रूप धरता..
कालीदह में नाग ज्यों नाथो फण-फण निरत करता

वृन्दावन में रास रचायो नाचत बाल मुकुन्दा..
मीरा के प्रभु गिरधर नागर काटो जम का फंदा॥

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!