Skip to content
Home » शैलपुत्री माता आरती | Maa Shailputri Ki Aarti 

शैलपुत्री माता आरती | Maa Shailputri Ki Aarti 

  • Aarti

शैलपुत्री माता आरती | Maa Shailputri Ki Aarti  :->शैलपुत्री माँ बैल असवार आरती देवी शैलपुत्री को समर्पित है। देवी शैलपुत्री माता पार्वती के नौ अवतारों में से एक हैं और नवरात्रि के पहले दिन उनकी पूजा की जाती है।

शैलपुत्री माता आरती | Maa Shailputri Ki Aarti 

जय शैलपुत्री माता
मैया जय शैलपुत्री माता
रूप अलौकिक पावन
शुभ फल की दाता

जय शैलपुत्री माता

हाथ त्रिशूल कमल तल
मैया के साजे
शीश मुकुट शोभामयी
मैया के साजे

जय शैलपुत्री माता

दक्षराज की कन्या
शिव अर्धांगिनी तुम
तुम ही हो सती माता
पाप विनाशिनी तुम

जय शैलपुत्री माता

वृषभ सवारी माँ की
सुन्दर अति पावन
सौभाग्यशाली बनता
जो करले दर्शन

जय शैलपुत्री माता

आदि अनादि अनामय
तुम माँ अविनाशी
अटल अनत अगोचर
अतुल आनंद राशि

जय शैलपुत्री माता

नौ दुर्गाओं में मैया
प्रथम तेरा स्थान
रिद्धि सिद्धि पा जाता
जो धरता तेरा ध्यान

जय शैलपुत्री माता

प्रथम नवरात्रे जो माँ
व्रत तेरा धरे
करदे कृपा उस जन पे
तू मैया तारे

जय शैलपुत्री माता ।।

मूलाधार निवासिनी
हमपे कृपा करना ।
लाल तुम्हारे ही हम
द्रष्टि दया रखना ।।

जय शैलपुत्री माता ।।

करुणामयी जगजननी
दया नज़र कीजे ।
शिवसती शैलपुत्री माँ
चरण शरण लिजे ।।

जय शैलपुत्री माता ।।

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *