Skip to content
Home » मां कात्यायनी आरती | Katyayani Mata Aarti

मां कात्यायनी आरती | Katyayani Mata Aarti

  • Aarti

मां कात्यायनी आरती | Katyayani Mata Aarti :->जय जय अम्बे जय कात्यायनी आरती देवी कात्यायनी को समर्पित है। देवी कात्यायनी माता पार्वती के नौ अवतारों में से एक हैं और नवरात्रि के छठवें दिन उनकी पूजा की जाती है।

मां कात्यायनी आरती | Katyayani Mata Aarti

जय कात्यायिनी माता
जय कात्यायिनी माता
सुख सृष्टि में पाये
जो तुमको ध्याता ।।

जय कात्यायिनी माता ।।

आदि अनादि अनामय
अविचल अविनाशी
अटल अनत अगोचर
अध् आनंद राशि ।।

जय कात्यायिनी माता ।।

लाल ध्वजा नभ चमक
मंदिर पे तेरे
जग मग ज्योति माँ जगती
भक्त रहे घेरे ।।

जय कात्यायिनी माता ।।

हे सतचित सुखदायी
शुद्ध ब्रह्म रूपा
सत्य सनातन सुन्दर
शक्ति यश रूपा ।

जय कात्यायिनी माता ।।

नवरात्री का छठा है
ये कात्यायिनी रूप
कलयुग में शक्ति बनी
दुर्गा मोक्ष स्वरूप ।

जय कात्यायिनी माता ।।

कात्यायन ऋषि पे किया
माँ ऐसा उपकार
पुत्री बनके आ गयी
शक्ति अनोखी धर

जय कात्यायिनी माता ।।

देव की रक्षा माँ करे
लिया तभी अवतार
ब्रज मंडल में हो रही
आपकी जय जयकार ।

जय कात्यायिनी माता ।।

श्री कृष्णा ने भी किया
अम्बे आपका जाप
दया दृष्टि हम पर करो
बारम्बार प्रणाम ।।

जय कात्यायिनी माता ।

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!