Skip to content
Home » महागौरी की आरती | Mahagauri Aarti

महागौरी की आरती | Mahagauri Aarti

  • Aarti

महागौरी की आरती | Mahagauri Aarti :->जय महागौरी जगत की माया आरती देवी महागौरी को समर्पित है जो देवी पार्वती के नौ अवतारों में से एक है और नवरात्रि के 8 वें दिन पूजा की जाती है।

महागौरी की आरती | Mahagauri Aarti

महागौरी दया कीजे
जगजननी दया कीजे
उमा रमा ब्रम्हाणी
अपनी शरण लीजे

महागौरी दया कीजे ।।

गौर वर्ण अति सोहे
वृषभ की असवारी
स्वेत वस्त्रो में मैया
लागे छवि प्यारी

महागौरी दया कीजे ।।

सृष्टि रूप तुम्ही हो
शिव अंगी माता
भक्त तुम्हारे अनगिन
नित प्रतिगुण गाता

महागौरी दया कीजे ।।

दक्ष के घर जन्मी तुम
ले अवतार सती
प्रगटी हिमाचल के घर
बने शिवा पार्वती

महागौरी दया कीजे ।।

नवदुर्गो में मैया
आठवाँ तेरा स्वरूप
शिव भी मोहित हो गये
देख के तेरा रूप

महागौरी दया कीजे ।।

आठवें नवरात्रे को
जो व्रत तेरा करे
पाता प्यार तुम्हारा
भव सिंधु वो तारे

महागौरी दया कीजे ।।

वैद पुराण में महिमा
तेरी माँ अपरम्पार
हम अज्ञानी कैसे
पाए तुम्हारा पार

महागौरी दया कीजे ।।

महागौरी महामाया
आरती तेरी गाते
करुणामयी दया कीजे
निशदिन तुझे ध्याते

महागौरी दया कीजे ।।

शिव शक्ति महागौरी
चरण शरण कीजे
बालक जानके अपना
हमपे दया कीजे

महागौरी दया कीजे ।।

महागौरी महामाया
आरती तेरी गाते
करुणामयी दया कीजे
निशदिन तुझे ध्याते

महागौरी दया कीजे ।।

शिव शक्ति महागौरी
चरण शरण लीजे
बालक जानके अपना
हमपे दया कीजे

महागौरी दया कीजे
जगजननी दया कीजे
उमा रमा ब्रम्हाणी
अपनी शरण लीजे

महागौरी दया कीजे ।।

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!