Skip to content
Home » जय ब्रह्माणी माता आरती | Brahmacharini Mata Ki Aarti

जय ब्रह्माणी माता आरती | Brahmacharini Mata Ki Aarti

  • Aarti

ॐ जय ब्रह्माणी माता हिन्दी आरती | Brahmacharini Mata Ki Aarti :-|>भक्तजनों ! मोक्ष म्यूजिक हिन्दू भक्ति चैनल में आपका स्वागत है. देवी ब्रह्मचारिणी की उपासना से मनुष्य में तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार , संयम की वृद्धि होती है। जीवन की कठिन समय मे भी उसका मन कर्तव्य पथ से विचलित नहीं होता है

जय ब्रह्माणी माता हिन्दी आरती | Brahmacharini Mata Ki Aarti

जय ब्रम्चारिणी माँ
मैया जय ब्रम्चारिणी माँ
अपने भक्त जानो पर
करती सदा दया

जय ब्रम्चारिणी माँ …

दर्शन अनुपम मधुर
साधना रत रहती
शिव जी की आरधना
मैया सदा करती

जय ब्रम्चारिणी माँ …

बाहिने हाथ कमंडल
दाहिने में माला
रूप जो त्रिमय अद्भुत
सुख देने वाला

जय ब्रम्चारिणी माँ …

देवऋषि मुनि साध
गुण माँ के गाते
शक्ति स्वरूपा मैया
सबकुछ तुझको ध्याते

जय ब्रम्चारिणी माँ …

संजम तब वैराग्य
प्राणी वो पाता ।
ब्रम्चारिणी माँ को
निशिदिन जो ध्याता

जय ब्रम्चारिणी माँ …

नवदुर्गाओं में मैया
दूजा तुम्हारा स्वरूप
स्वेत वस्त्र धारिणी माँ
ज्योतिर्मय तेरा रूप

जय ब्रम्चारिणी माँ …

दूजे नवरात्रे मैया
जो तेरा व्रत धरे ।
करके दया जगजननी
तू उसको तारे

जय ब्रम्चारिणी माँ …

शिव प्रिय शिवा ब्राह्मणी
हमपे दया करियो
बालक है तेरे ही
दया दृष्टि रखियो

जय ब्रम्चारिणी माँ …

शरण तिहारी आये
ब्रम्हाणी माता
करुणा हमपे दिखाओ
शुभ फल की दाता

जय ब्रम्चारिणी माँ …

माँ ब्रम्चारिणी की आरती
जो कोई गावे
कहत शिवानंद स्वामी
मनवांछित फल पावे

जय ब्रम्चारिणी माँ …

जय ब्रम्चारिणी माँ
मैया जय ब्रम्चारिणी माँ
अपने भक्त जानो पर
करती सदा दया

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!