Skip to content
Home » आज भोले नाथ की शादी | Aaj Bhole Nath Ki Shadi Hai Lyrics

आज भोले नाथ की शादी | Aaj Bhole Nath Ki Shadi Hai Lyrics

bhajan

आज भोले नाथ की शादी | Aaj Bhole Nath Ki Shadi Hai Lyrics :->यह सुंदर भजन मनोज,राजू खान,सचिदा नन्द मिश्रा,मनोज अजित,बिजेन्द्र सिंघ्ज्ञन किया गया है यह अति सुन्दर है इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे .

आज भोले नाथ की शादी | Aaj Bhole Nath Ki Shadi Hai Lyrics

आज भोले नाथ की शादी है
हो नाथ की शादी है
मेरे वैद्य नाथ की शादी है
आज भोले नाथ की शादी है
नाचे कावड़िया शिव रात्रि में
आए बाराती हैं
आज भोले नाथ की शादी है
आज भोले नाथ की शादी हैं||

दूल्हे राजा है निराला
गले में नाग माला
जटा से बहती गंगा
तन पे सोहे मृगछाला
अंग में भस्म लगाए
कर में त्रिशूल उठाए
माथे पे चंदा सोहे
हाथ में डमरू सजाए
शिव शंकर की
बैल सवारी
मन को लुभाती है
आज भोले नाथ की शादी है
आज भोले नाथ की शादी हैं||

ब्रह्मा विष्णु हैं आए
संग देवों को लाए
स्वर्ग धरती पे आया
भक्तजन झूमें गायें
साँप बिच्छू भी आए
नाँच बेताल दिखाए
भोले की लीला न्यारी
भूत प्रेतों को लाए
शिव के बाराती
अजब अनोखी घोड़े हाथी हैं
आज भोले नाथ की शादी है
आज भोले नाथ की शादी हैं||

गौरी मैया है दुल्हनियाँ
सजी देव घर की गलियाँ
बाजे ढोल मजीरा बाबा धाम में
हाथ वर माला ले के
गौरी मैया शर्माए
माला भोले बाबा के
गले में डाल के
पुष्पों की वर्षा होने लगी
जग खुशियाँ मनाती हैं
आज भोले नाथ की शादी है
आज भोले नाथ की शादी हैं||

Recent Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!