Skip to content
Home » Subah Subah Le Shiv Ka Naam lyrics (प्राप्त करें PDF )

Subah Subah Le Shiv Ka Naam lyrics (प्राप्त करें PDF )

सुबह सुबह ले शिव का नाम | Subah Subah Le Shiv Ka Naam lyrics :->यह सुंदर भजन गुलशन कुमार जी द्वारा गायन किया गया है इस भजन  को शायद ही कोई शिव भक्त हो जिसने इस भजन को ना सुना हो कृपया इस भजन के लिरिक्स सभी दोस्त अथवा मित्रों के साथ शेयर करें |

सुबह सुबह ले शिव का नाम | Subah Subah Le Shiv Ka Naam lyrics

सुबह सुबह ले शिव का नाम
कर ले बन्दे यह शुभ काम *
सुबह सुबह ले शिव का नाम
शिव आयेंगे तेरे काम **
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
ॐ नमः शिवाय…

खुद को राख लपेटे फिरते
औरों को देते धन धाम *
देवो के हित विष पी डाला
नीलकंठ को कोटि प्रणाम **
** सुबह सुबह ले शिव…**

शिव के चरणों में मिलते है
सारी तीरथ चारो धाम *
करनी का सुख तेरे हाथों
शिव के हाथों में परिणाम **
** सुबह सुबह ले शिव…**

शिव के रहते कैसी चिंता
साथ रहे प्रभु आठों याम *
शिव को भजले सुख पायेगा
मन को आएगा आराम **
** सुबह सुबह ले शिव…**

सुबह सुबह ले शिव का नाम
कर ले बन्दे यह शुभ काम *
सुबह सुबह ले शिव का नाम
शिव आयेंगे तेरे काम **

सुबह सुबह ले शिव का नाम Pdf

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!