Skip to content
Home » Sweekar Karo Jagdambe Maa Meri Aarti Lyrics

Sweekar Karo Jagdambe Maa Meri Aarti Lyrics

स्वीकार करो जगदम्बे माँ | Sweekar Karo Jagdambe Maa Meri Aarti Lyrics :->मां भगवती का यह भजन भक्ति भावना को बढ़ाने वाला है और मां के श्री चरणों के प्रति प्रेम को पैदा  करने वाला है।

Song Credits :
Singer(s): Alka Yagnik, Kumar Sanu
Music Director: Rajesh Roshan
Lyrics: Indeevar

स्वीकार करो जगदम्बे माँ | Sweekar Karo Jagdambe Maa Meri Aarti Lyrics

स्वीकार करो जगदम्बे माँ, मेरी आरती।
स्वीकार करो जगदम्बे माँ, मेरी आरती॥

भक्ति ना जानू, पल पल तुमको पुकारती,
स्वीकार करो जगदम्बे माँ, मेरी आरती।

सांसो का धागा आशा की माला,
नैनो के दीपक में प्यार मैने डाला।
पाने को ममता, पाने को ममता,
तेरी ओर नज़रें निहारती॥

स्वीकार करो जगदम्बे माँ, मेरी आरती।

हीरे ना लाए, मोती ना लाए,
खाली हाथों ही द्वार तेरे आए।
ज्योति अखंड तेरी, ज्योति अखंड तेरी,
सबके ही जीवन संवारती ॥

स्वीकार करो जगदम्बे माँ, मेरी आरती।

झोली भर भर जाते हैं बादल,
कम नहीं होता है सागर का जल।
सबकी भरे झोली, सबकी भरे झोली,
पार सभी को उतारती॥

स्वीकार करो जगदम्बे माँ, मेरी आरती।

भक्ति ना जानू, पल पल तुमको पुकारती।
स्वीकार करो जगदम्बे माँ, मेरी आरती॥

Sweekar Karo Jagdambe Maa Lyrics PDF

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!