Skip to content
Home » Sita Ram Sita Ram Sitaram Kahiye (नाम जापको का प्रिय भजन)

Sita Ram Sita Ram Sitaram Kahiye (नाम जापको का प्रिय भजन)

सीताराम कहिये | Sita Ram Sita Ram Sitaram Kahiye  :->Album : Ram Naam Ke Hire Moti Singer : Rajkumar Vinayak Music : Rattan Parsanna Label : Brijwani Cassettes

सीताराम कहिये | Sita Ram Sita Ram Sitaram Kahiye 

सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये

मुख में हो राम नाम राम सेवा हाथ में
तू अकेला नाहिं प्यारे राम तेरे साथ में
विधि का विधान जान हानि लाभ सहिये
किया अभिमान तो फिर मान नहीं पायेगा ||

होगा प्यारे वही जो श्री रामजी को भायेगा
फल आशा त्याग शुभ कर्म करते रहिये
ज़िन्दगी की डोर सौंप हाथ दीनानाथ के
महलों मे राखे चाहे झोंपड़ी मे वास दे
धन्यवाद निर्विवाद राम राम कहिय ||

आशा एक रामजी से दूजी आशा छोड़ द
नाता एक रामजी से दूजे नाते तोड़ दे
साधु संग राम रंग अंग अंग रंगिये
काम रस त्याग प्यारे राम रस पगिये
सीता राम सीता राम सीताराम कहिये
जाहि विधि राखे राम ताहि विधि रहिये ||

sitaram sitaram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!