Skip to content
Home » Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye lyrics

Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye lyrics

  • Bhajan
Sita_Ram_Sita_Ram_Sita_Ram_Kahiye

Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye lyrics :— ?राम जी का भजन / पूज्य संत श्री प्रेमभूषण जी महाराज सीता राम कहिये गायन किया गया है | इस भजन में सीता राम नाम की महिमा का वर्णन किया गया गई | बहुत सूंदर पंक्तिया अद्भुत भक्ति का रस भर्ती है

Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye lyrics

सीता राम सीता राम,सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ||

मुख में हो राम नाम,राम सेवा हाथ में,
तू अकेला नाहिं प्यारे,राम तेरे साथ में ।
विधि का विधान जान,हानि लाभ सहिये|
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ॥

सीता राम सीता राम,सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ||

किया अभिमान तो फिर,मान नहीं पायेगा|
होगा प्यारे वही जो,श्री रामजी को भायेगा ||
फल आशा त्याग,शुभ कर्म करते रहिये,
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ॥

सीता राम सीता राम,सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ||

ज़िन्दगी की डोर सौंप,हाथ दीनानाथ के,
महलों मे राखे चाहे,झोंपड़ी मे वास दे ।
धन्यवाद निर्विवाद,राम राम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ॥

सीता राम सीता राम,सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ||

आशा एक रामजी से,दूजी आशा छोड़ दे,
नाता एक रामजी से,दूजे नाते तोड़ दे ।
साधु संग राम रंग,अंग अंग रंगिये,
काम रस त्याग प्यारे,राम रस पगिये ॥

सीता राम सीता राम,सीताराम कहिये,
जाहि विधि राखे राम,ताहि विधि रहिये ||

Sita Ram Sita Ram Sita Ram Kahiye lyrics PDF

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!