Skip to content
Home » शीश गंग अर्धंग | sheesh gang ardhang parvati lyrics

शीश गंग अर्धंग | sheesh gang ardhang parvati lyrics

शीश गंग अर्धंग पार्वती सदा | sheesh gang ardhang parvati lyrics :->यह भजन आप भक्ति  भावना को बढ़ाने वाला है और यह भजन shiv bhajan  जी के प्रति श्रद्धा भी उत्पन्न करने में समर्थ है 

शीश गंग अर्धंग | sheesh gang ardhang parvati lyrics

शीश गंग अर्धंग पार्वती
सदा विराजत कैलासी
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं
धरत ध्यान सुर सुखरासी||

शीतल मन्द सुगन्ध पवन
बह बैठे हैं शिव अविनाशी
करत गान गन्धर्व सप्त स्वर
राग रागिनी मधुरासी||

यक्षरक्ष भैरव जहँ डोलत
बोलत हैं वन के वासी
कोयल शब्द सुनावत सुन्दर
भ्रमर करत हैं गुंजासी||

कल्पद्रुम अरु पारिजात तरु
लाग रहे हैं लक्षासी
कामधेनु कोटिन जहँ डोलत
करत दुग्ध की वर्षासी||

सूर्यकान्त सम पर्वत शोभित
चन्द्रकान्त सम हिमराशी
नित्य छहों ऋतु रहत सुशोभित
सेवत सदा प्रकृति दासी||

ऋषि मुनि देव दनुज नित सेवत
गान करत श्रुति गुणराशी
ब्रह्मा विष्णु निहारत निसिदिन
कछु शिव हमकूँ फरमासी||

ऋद्धि सिद्धि के दाता शंकर
नित सत् चित् आनन्दराशी
जिनके सुमिरत ही कट जाती
कठिन काल यमकी फांसी||

त्रिशूलधरजी का नाम निरन्तर
प्रेम सहित जो नर गासी
दूर होय विपदा उस नर की
जन्म जन्म शिवपद पासी||

कैलासी काशी के वासी
विनाशी मेरी सुध लीजो
सेवक जान सदा चरनन को
अपनो जान कृपा कीजो||

तुम तो प्रभुजी सदा दयामय
अवगुण मेरे सब ढकियो ।
सब अपराध क्षमाकर शंकर
किंकर की विनती सुनियो||

शीश गंग अर्धंग पार्वती
सदा विराजत कैलासी
नंदी भृंगी नृत्य करत हैं
धरत ध्यान सुर सुखरासी ||

sheesh gang ardhang parvati lyrics pdf

Read Also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!