Skip to content
Home » माँ सरस्वती आरती | Saraswati Aarti

माँ सरस्वती आरती | Saraswati Aarti

  • Bhajan

माँ सरस्वती आरती | Saraswati Aarti :->मां सरस्वती की आरती मनुष्य को भाग्य उदय करने में सहायक है यह कला और भक्ति और विद्या से मनुष्य को पूर्ण करती है

माँ सरस्वती आरती | Saraswati Aarti | Saraswati Om Jai Veene Wali

जय सरस्वती माता,
मैया जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥
जय जय सरस्वती माता…॥

चन्द्रवदनि पद्मासिनि,
द्युति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी,
अतुल तेजधारी ॥
जय जय सरस्वती माता…॥

बाएं कर में वीणा,
दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे,
गल मोतियन माला ॥
जय जय सरस्वती माता…॥

देवी शरण जो आए,
उनका उद्धार किया ।
पैठी मंथरा दासी,
रावण संहार किया ॥
जय जय सरस्वती माता…॥

विद्या ज्ञान प्रदायिनि,
ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान और तिमिर का,
जग से नाश करो ॥
जय जय सरस्वती माता…॥

धूप दीप फल मेवा,
माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता,
जग निस्तार करो ॥
॥ जय सरस्वती माता…॥

माँ सरस्वती की आरती,
जो कोई जन गावे ।
हितकारी सुखकारी,
ज्ञान भक्ति पावे ॥
जय जय सरस्वती माता…॥

जय सरस्वती माता,
जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी,
त्रिभुवन विख्याता ॥

ओइम् जय वीणे वाली Saraswati Om Jai Veene Wali

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *