Skip to content
Home » वह शक्ति हमें दो दया निधे | Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe

वह शक्ति हमें दो दया निधे | Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe

वह शक्ति हमें दो दया निधे | Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe :-> यह गीत सुनकर आपको अपना बचपन याद आजाएगा। इस गीत को जरूर गुनगुनाएं अगर आपने सरकारी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है।

वह शक्ति हमें दो दया निधे | Wah Shakti Hamain Do Daya Nidhe

वह शक्ति हमें दो दयानिधे,
कर्त्तव्य मार्ग पर डट जावें।
पर-सेवा पर-उपकार में हम,
जग(निज)-जीवन सफल बना जावें*

वह शक्ति हमें दो दयानिधे…*

हम दीन-दुखी निबलों-विकलों के,
सेवक बन संताप हरें।
जो हैं अटके, भूले-भटके,
उनको तारें खुद तर जावें*

वह शक्ति हमें दो दयानिधे…*

छल, दंभ-द्वेष, पाखंड-झूठ,
अन्याय से निशिदिन दूर रहें।
जीवन हो शुद्ध सरल अपना,
शुचि प्रेम-सुधा रस बरसावें*

वह शक्ति हमें दो दयानिधे…*

निज आन-बान, मर्यादा का,
प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे।
जिस देश-जाति* में जन्म लिया,
बलिदान उसी पर हो जावें*

वह शक्ति हमें दो दयानिधे…*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *