Skip to content
Home » सब देव चले महादेव चले | Sab Dev Chale Mahadev Chale lyrics

सब देव चले महादेव चले | Sab Dev Chale Mahadev Chale lyrics

सब देव चले महादेव चले | Sab Dev Chale Mahadev Chale lyrics :->यह भोलेनाथ का प्रिय भजन पूज्य राजन जी द्वारा एक राम कथा में गायन किया गया है इसको सुनने मात्र से शिव भक्तों के हृदय में प्रेम का विशाल सागर उमड़ पड़ता है

सब देव चले महादेव चले | Sab Dev Chale Mahadev Chale lyrics

सब देव चले महादेव चले
ले ले फूलन के हार रे
आओ रामा की नागरिया
आओ राघव साँवरिया ||

शिव शंकर ने आगे बढ़कर अपना डमरू बजाया
गन्धर्वों ने ताल मिला कर प्रभु की स्तुति गाया
सब हरष रहे मेघ बरस रहे
अमृत की सरस फुहार रे
आओ रामा की नागरिया ||

सब देव चले महादेव चले
ले ले फूलन के हार रे
आओ रामा की नागरिया ||

नौमि तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत हरी प्रीता
मध्य दिवस अति शीत न धामा,
सकल काल लोक विश्राम
ब्रम्हा वेद पढ़ें सुर यान चढ़ें
फूलन की करें बौछार रे
आओ रामा की नागरिया ||

सब देव चले महादेव चले
ले ले फूलन के हार रे
आओ रामा की नागरिया | |

जो लगन गृह वार तिथि
अनुकूल वो सब आई
मनि आरे पर्वत सब महि
सोलह श्रृंगार कर छायी
कल्याण मूल मिले दोउ कुल
सरयू बढ़ गयी अपार रे
आओ रामा की नागरिया ||

सब देव चले महादेव चले
ले ले फूलन के हार रे
आओ रामा की नागरिया | |

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!