Skip to content
Home » माँ की ममता का मोल नहीं | Maa Ki Mamata Ka Mol Nahi Lyrics

माँ की ममता का मोल नहीं | Maa Ki Mamata Ka Mol Nahi Lyrics

माँ की ममता का मोल नहीं | Maa Ki Mamata Ka Mol Nahi Lyrics :->यह भगवती का सुंदर भजन बहुत सुंदर ढंग से गायन किया गया है इसे सुनने मात्र से सभी क्लेश दूर हो जाते हैं

माँ की ममता का मोल नहीं | Maa Ki Mamata Ka Mol Nahi Lyrics

माँ की ममता का मोल नहीं
कोई इसकी कृपा का तोल नहीं
माँ के प्यार की दौलत
जिसके नाम आ गयी
माँ की दुआए उसके
हक़ में काम आ गयी
माँ ओ माँ प्यारी माँ||

माँ की ममता का मोल नहीं
कोई इसकी कृपा का तोल नहीं||

माँ के प्यार की दौलत
जिसके नाम आ गयी
माँ की दुआए उसके
हक़ में काम आ गयी
माँ ओ माँ प्यारी माँ||

जब तक रहता बेटा बाहर
माँ का दिल घबराता
अपने लाल की देख के सूरत
चैन फिर उसे आता||

माँ कही से फिकर
सुबह शाम आ गयी
माँ की दुआए उसके
हक़ में काम आ गयी||

जिसने अपनी माँ को पूजा
सेवा की है माँ की
धन दौलत से बढ़कर उसको
खुशियाँ मिली जहां की||

उसके जीवन में खुशियाँ
तमाम आ गयी
माँ की दुआए उसके
हक़ में काम आ गयी||

नौ माँ रखे अपनी कोख में
दुःख तकलीफ सहती
देती है फिर हमे जनम
मुँह से कुछ ना कहती||

माँ के होंठो पे
प्यारी मुस्कान आ गयी
माँ की दुआए उसके
हक़ में काम आ गयी||

जागती रहती सारी राते
एक पल माँ ना सोती
चोट लगी बच्चो को
माँ ही रोती||

गुंजन माँ के दिल में
दया निष्काम आ गयी
माँ की दुआए उसके
हक़ में काम आ गयी||

माँ की ममता का मोल नहीं
कोई इसकी कृपा का तोल नहीं
माँ के प्यार की दौलत
जिसके नाम आ गयी
माँ की दुआए उसके
हक़ में काम आ गयी
माँ ओ माँ प्यारी माँ ||

Maa Ki Mamata Ka Mol Nahi Lyrics Pdf

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!