Skip to content
Home » Bhole Damru Wale Tera Sacha Darbar lyrics

Bhole Damru Wale Tera Sacha Darbar lyrics

भोले डमरूवाले तेरा सच्चा दरबार है | Bhole Damru Wale Tera Sacha Darbar -> यह सुंदर bholenath bhajan भक्ति भावना को बढ़ाने वाला है | यह भजन भगवान के श्री चरणों के प्रति preeti पैदा करने के लिए  है| कृपया ऐसे भजन के अपने  अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद|

भोले डमरूवाले तेरा सच्चा दरबार है | Bhole Damru Wale Tera Sacha Darbar

भोले डमरू वाले तेरा
सच्चा दरबार है
तेरी जय जयकार भोले
तेरी जय जयकार है

भक्तों के खातिर
कलयुग में आए
महिमा इनकी
सब देव गाए
अपने भगत के लिए
करते चमत्कार है
तेरी जय जयकार भोले
तेरी जय जयकार है

आवाज जिसने
दिल से लगाई
बिगड़ी हुई को
पल में बनाई
दीन और दुखी के लिए
हरदम तैयार है
तेरी जय जयकार भोले
तेरी जय जयकार है

दरबार तेरा
सबसे निराला
कलयुग में तेरा
है बोल बाला
‘बनवारी’ चरणो में
करता नमस्कार है
तेरी जय जयकार भोले
तेरी जय जयकार है

भोले डमरू वाले तेरा
सच्चा दरबार है
तेरी जय जयकार भोले
तेरी जय जयकार है

Must read below

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!