Skip to content
Home » बांके बिहारी की देख छटा | Banke Bihari Ki Dekh Chhata lyrics

बांके बिहारी की देख छटा | Banke Bihari Ki Dekh Chhata lyrics

bhajan

बांके बिहारी की देख छटा | Banke Bihari Ki Dekh Chhata lyrics :->ये सूंदर भजन भक्ति भावना को बढ़ाने वाला है कृपा इसे कृष्णा जी के भक्तो के साथ शेयर करे

बांके बिहारी की देख छटा | Banke Bihari Ki Dekh Chhata lyrics

बांके बिहारी की देख छटा
मेरो मन है गयो लटा पटा

कब से खोजूं बनवारी को
बनवारी को गिरिधारी को
कोई बता दे उसका पता
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥

मोर मुकुट श्यामल तन धारी
कर मुरली अधरन सजी प्यारी
कमर में बांदे पीला पटा
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥

पनिया भरन यमुना तट आई
बीच में मिल गए कृष्ण कन्हाई
फोड़ दियो पानी को घटा
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥

टेडी नज़रें लत घुंघराली
मार रही मेरे दिल पे कटारी
और श्याम वरन जैसे कारी घटा
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥

मिलते हैं उसे बांके बिहारी
बांके बिहारी सनेह बिहारी
राधे राधे जिस ने रटा
मेरो मन है गयो लटा पटा॥
॥ बांके बिहारी की देख छटा…॥

बांके बिहारी की देख छटा
मेरो मन है गयो लटा पटा

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!