Skip to content
Home » रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो | Riddhi Siddhi Ke Daata Lyrics

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो | Riddhi Siddhi Ke Daata Lyrics

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो | Riddhi Siddhi Ke Daata Lyrics :->Ridhi Sidhi Ke data | रिद्धि सिद्धि के दाता – Dwarka Mantri || Latest Ganpati Bhajan Album :- Ganpati Vandana Ganraj Manaye Vol 3 Singer :- Dwarka Mantri

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो | Riddhi Siddhi Ke Daata Lyrics

सारी चिंता छोड़ दो चिंतामण के द्वार
बिगड़ी बनायेंगे वही विनती कर स्वीकार
बड़े बड़े कारज सभी पल में करे साकार
बड़े गणपति का है साथ साँचा ये दरबार
सिद्ध हो हर कामना सिद्धिविनायक धाम
खजराना मे आन बसे मेरे शिव गौरी के लाल
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति
आपकी मेहरबानी हमें चाहिए
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिए
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति**

सर झुकाता हूँ चरणों मे सुन लीजिये
आज बिगड़ी हमारी बना लीजिये
ना तमन्ना है धन की ना सर ताज की
तेरे चरणों की सेवा हमें चाहिये
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति**

तेरी भक्ति का दील मे नशा चूर हो
बस आँखो मे बाबा तेरा नूर हो
कंठ पे शारदा माँ हमेशा रहे
रिद्धि सिद्धि का वर ही हमें चाहिए
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति**

सारे देवों मे गुणवान दाता हो तुम
सारे वेदों में ज्ञानों के ज्ञाता हो तुम
ज्ञान दे दो भजन गीत गाते रहें
बस यही ज़िन्दगानी हमें चाहिए
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति**

रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति
आपकी मेहरबानी हमें चाहिए
पहले सुमिरन करूँ गणपति आपका
लब पे मीठी सी वाणी हमें चाहिए
रिद्धि सिद्धि के दाता सुनो गणपति**

riddhi siddhi ke data suno ganpati

Recent Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!