Skip to content
Home » राम कहानी सुनो रे राम | Raam Kahani Suno Lyrics

राम कहानी सुनो रे राम | Raam Kahani Suno Lyrics

राम कहानी सुनो रे राम | Raam Kahani Suno Lyrics :->भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद।

राम कहानी सुनो रे राम | Raam Kahani Suno Lyrics

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवै
कहत सुनत आवै
अखियों में पानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
​श्री राम जय राम जय जय राम
​श्री राम जय राम जय जय राम||

दशरथ के राज दुलारे
कौशल्या की आँख के तारे
वे सूर्यवंश के सूरज
वे रघुकुल के उजियारे
राजीव नयन बोले
राजीव नयन बोले
मधु भरी बानी
राम कहानी सुनो रै राम कहानी
​श्री राम जय राम जय जय राम
​श्री राम जय राम जय जय राम||

शिव धनुष भंग प्रभु करके
ले आए सीता वर के
घर त्याग भए वनवासी
पित की आज्ञा सर धरके
लखन सिया ले संग
लखन सिया ले संग
छोड़ी रजधानी
राम कहानी सुनो रै राम कहानी
​श्री राम जय राम जय जय राम
​श्री राम जय राम जय जय राम||

खलभेष भिक्षु का धर के
भिक्षा का आग्रह कर के
उस जनक सूता सीता को
छल बल से ले गया हरके
बड़ा दुख पावे
बड़ा दुख पावे
राजा राम जी की रानी
राम कहानी सुनो रै राम कहानी
​श्री राम जय राम जय जय राम
​श्री राम जय राम जय जय राम||

श्री राम ने मोहे पठायो
मैं राम दूत बन आयो
सीता माँ की सेवा में
रघुवर को संदेसा लायो
और संग लायो
और संग लायो
प्रभु मुद्रिका निशानी
राम कहानी सुनो रै राम कहानी
​श्री राम जय राम जय जय राम
​श्री राम जय राम जय जय राम||

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवै
कहत सुनत आवै
अखियों में पानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी
​श्री राम जय राम जय जय राम
​श्री राम जय राम जय जय राम||

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!