Skip to content
Home » शीतला माता आरती  | Om Jai Sheetla Mata Aarti

शीतला माता आरती  | Om Jai Sheetla Mata Aarti

शीतला माता आरती  | Om Jai Sheetla Mata Aarti :-> Sheetala Maa Ki Aarti,jai sheetla mata aarti,jai sheetla mata,bhajan hindi,hindi devotional aarti,sheetala maiya,bhakti songs hindi,devotional songs,aarti songs,jai sheetla mata song,sheetla mata song,sheetla mata bhajan,bhakti songs,sheetla mata,sheetla mata mandir,bhajan,Sheetala Mata aarti,Sheetala Mata Bhajan,Sheetala Mata,Full Aarti,Devi Bhajan,sheetla mata aarti,sheetla mata aarti gurgaon,mata ki aarti

शीतला माता आरती  | Om Jai Sheetla Mata Aarti

जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी
सब फल की दाता
ॐ जय शीतला माता..

रतन सिंहासन शोभित
श्वेत छत्र भाता
ऋद्धि-सिद्धि चँवर ढुलावें
जगमग छवि छाता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

विष्णु सेवत ठाढ़े
सेवें शिव धाता
वेद पुराण वरणत
पार नहीं पाता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

इन्द्र मृदङ्ग बजावत
चन्द्र वीणा हाथा
सूरज ताल बजावै
नारद मुनि गाता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

घण्टा शङ्ख शहनाई
बाजै मन भाता
करै भक्तजन आरती
लखि लखि हर्षाता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

ब्रह्म रूप वरदानी
तुही तीन काल ज्ञाता
भक्तन को सुख देती
मातु पिता भ्राता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

जो जन ध्यान लगावे
प्रेम शक्ति पाता
सकल मनोरथ पावे
भवनिधि तर जाता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

रोगों से जो पीड़ित कोई
शरण तेरी आता
कोढ़ी पावे निर्मल काया
अन्ध नेत्र पाता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

बांझ पुत्र को पावे
दारिद्र कट जाता
ताको भजै जो नाहीं
सिर धुनि पछताता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

शीतल करती जननी
तू ही है जग त्राता
उत्पत्ति व्याधि बिनाशन
तू सब की घाता

ॐ जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता

दास विचित्र कर जोड़े
सुन मेरी माता
भक्ति आपनी दीजै
और न कुछ भाता

जय शीतला माता
मैया जय शीतला माता
आदि ज्योति महारानी
सब फल की दाता
ॐ जय शीतला माता..

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!