Skip to content
Home » Nar Se Narayan Ban Jayen lyrics

Nar Se Narayan Ban Jayen lyrics

नर से नारायण बन जायें | Nar Se Narayan Ban Jayen lyrics :-> इसके सुनने से भगवान के प्रति भक्ति उत्पन्न होती है। रोजाना भगवान की इस प्रार्थना को सुनने से जीवन में शांति, संतुष्टि और खुशी मिलती है।

नर से नारायण बन जायें | Nar Se Narayan Ban Jayen lyrics

नर से नारायण बन जायें प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना
दुखियों के दुःख हम दूर करें श्रम से कष्टों से नहीं डरें।
उर में सबके प्रति प्यार भरें जल बनकर मरुथल में बिखरें।
बाधाओं से टकरा जायें प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना

आलस में दिवस न कटें कभी सेवा के भाव न मिटें कभी।
पथ से ये चरण न हटें कभी जनहित के कार्य न छुटें कभी।
दैवी क्षमताएँ विकसायें प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना

यह विश्व हमारा ही घर हो उर में स्नेह का निर्झर हो।
मानव के बीच न अन्तर हो बिखरा समता का मृदु स्वर हो।
पूरब की लाली बन छायें प्रभु ऐसा ज्ञान हमें देना

Must read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!