Skip to content
Home » खाटू श्याम आरती | Khatu Shyam Aarti

खाटू श्याम आरती | Khatu Shyam Aarti

  • Panchang

खाटू श्याम आरती | Khatu Shyam Aarti :->खाटू श्याम की आरती व्यक्ति को श्याम जी की सच्ची भक्ति प्रदान करती है और उनकी पूजा पाठ को संपूर्ण संपन्न कराती है

खाटू श्याम आरती | Khatu Shyam Aarti

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे*
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे*
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे *
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े *
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे *
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले *
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे *
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे *
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे *
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे *
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे *
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे *
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे *
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे *
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे *
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे *
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे*
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे*
ॐ जय श्री श्याम हरे…*

Khatu Shyam Aarti pdf

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!