Skip to content
Home » ॐ जय हनुमत वीरा | Jai Hanumat veera 

ॐ जय हनुमत वीरा | Jai Hanumat veera 

  • Aarti

ॐ जय हनुमत वीरा | Jai Hanumat veera  :->इस भक्तिमय आरती को सुनकर हो जाइये बालाजी जी की भक्ति में लीन |

ॐ जय हनुमत वीरा | Jai Hanumat veera 

ॐ जय हनुमत वीरा,
स्वामी जय हनुमत वीरा ।
संकट मोचन स्वामी,
तुम हो रनधीरा ॥

ॐ जय हनुमत वीरा….

पवन पुत्र अंजनी सूत,
महिमा अति भारी ।
दुःख दरिद्र मिटाओ,
संकट सब हारी ॥


ॐ जय हनुमत वीरा….

बाल समय में तुमने,
रवि को भक्ष लियो ।
देवन स्तुति किन्ही,
तुरतहिं छोड़ दियो ||


ॐ जय हनुमत वीरा….

कपि सुग्रीव राम संग,
मैत्री करवाई।
अभिमानी बलि मेटयो,
कीर्ति रही छाई ॥


ॐ जय हनुमत वीरा….

जारि लंक सिय-सुधि ले आए,
वानर हर्षाये ।
कारज कठिन सुधारे,
रघुबर मन भाये ॥


ॐ जय हनुमत वीरा….

शक्ति लगी लक्ष्मण को,
भारी सोच भयो ।
लाय संजीवन बूटी,
दुःख सब दूर कियो ॥


ॐ जय हनुमत वीरा….

रामहि ले अहिरावण,
जब पाताल गयो ।
ताहि मारी प्रभु लाय,
जय जयकार भयो ||


ॐ जय हनुमत वीरा..

राजत मेहंदीपुर में,
दर्शन सुखकारी ।
मंगल और शनिश्चर,
मेला है जारी ॥


ॐ जय हनुमत वीरा….

श्री बालाजी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत इन्द्र हर्षित,
मनवांछित फल पावे ॥


ॐ जय हनुमत वीरा….

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!