Skip to content
Home » धन धन भोला नाथ बंट दियो | Dhan Dhan Bhola Nath Baant Diyo lyrics

धन धन भोला नाथ बंट दियो | Dhan Dhan Bhola Nath Baant Diyo lyrics

Dhan Dhan Bhola Nath Baant Diyo lyrics:->यह सुंदर भजन प्रेम भूषण जी महाराज द्वारा गायन किया गया है इसको सुनने मात्र से भगवान भोलेनाथ की असीम दयालुता और अनुकंपा का अनुभव होता है कि भगवान ने कैसे सब कुछ अपना निछावर करके सारी दुनिया को सब कुछ बांट दिया है| आइए हम आप भी इस भजन को सुनकर अपने मन की श्रद्धा को बढ़ाते हैं भगवान श्री चरणों में बारंबार प्रणाम करते हैं * हर हर महादेव

धन धन भोला नाथ बंट दियो | Dhan Dhan Bhola Nath Baant Diyo lyrics

धन धन भोलेनाथ बांट दी,
तीन लोग एक पल भर में….2

ऐसो दीन दयालु मोरे बाबा,
भरियो खजाना क्षण भर में||

धन धन भोलेनाथ बांट दियो,…..

प्रथम वेद ब्रह्मा को दे दियो,
भय वेद के अधिकारी,
विष्णु को दिया चक्र सुदर्शन,
लक्ष्मी जी सुंदर नारी….2

और इंद्र को दिया कामधेनु,
एरावत जैसा बलखाली,
कुबेर को किया आपने ,
सारी संपत्ति का अधिकारी||

आप भजन में मस्त रहें और ,
भांग पियो नित खपर में,
ऐसो दीन दयालु मोरे बाबा,
भरियो खजाना क्षण भर में||

धन धन भोलेनाथ बांट दियो,…….

अमृत तो देवताओं को दे दिया,
आप हलाहल पान किया|
ब्रह्म ज्ञान दे दिया उसको,
जिसने तुम्हारा ध्यान किया….2

भागीरथ को गंगा दे दिया,
कलयुग में स्नान किया
बड़े बड़े पापी को तारा ,
पल भर में उधार किया..||

अपने पास वस्त्र में रखते,
मस्त रहे भागअंबर में||
ऐसो दीन दयालु मोरे बाबा,
भरियो खजाना क्षण भर में||

धन धन भोलेनाथ बांट दियो,…..

बीना सोना नारद को दे दी,
हरि भजन का राग दिया,
ब्राह्मण को दिया कर्मकांड,
और सन्यासी को त्याग दिया…

और रावण को लंका दे दी ,
20 भुजा 10 शीश दिया|
राम को धनुष बाण,
तुम ही ने तो जगदीश दिए|

अपने पास तो कुछ नहीं रखते ,
मस्त रहें अपने घर में||

ऐसो दीन दयालु मोरे बाबा,
भरियो खजाना क्षण भर में||

धन धन भोलेनाथ बांट दी,
तीन लोग एक पल भर में…2

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *