Skip to content
Home » अमृत सा जल श्याम कुंड का | Amrit Sa Jal Shyam Kund Ka Lyrics

अमृत सा जल श्याम कुंड का | Amrit Sa Jal Shyam Kund Ka Lyrics

अमृत सा जल श्याम कुंड का | Amrit Sa Jal Shyam Kund Ka Lyrics :->यह सुंदर shyam भजन भक्ति भावना को बढ़ाने वाला है | कृपया ऐसे भजन के अपने  परिवार और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद|

Song: Shyam Kund Ki Mahima Singer: Pulkit Singl Music: Dr. Devinder Dev Lyrics: Padam Bansal Video: Narayani Creations Category: Hindi Devotioanl ( Shyam Bhajan) Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur Label: Yuki

अमृत सा जल श्याम कुंड का | Amrit Sa Jal Shyam Kund Ka Lyrics

श्याम कुंड की महिमा का
किन शब्दों में गुणगान करें
अमृत सा जल श्याम कुंड का
हो जाते सब कष्ट परे
श्याम कुंड की महिमा का
किन शब्दों में गुणगान करें||

ये वो पावन कुंड है जिसमें
प्रकट हुए हैं बाबा श्याम
बूँद बूँद में श्याम समाए
एक गोते में हो कल्याण
स्नान करे जो श्यामकुण्ड में
लाख चौरासी फंद कटे
अमृत सा जल श्याम कुंड का
हो जाते सब कष्ट परे||

स्वर्ग लोक कैसा होता है
खाटू जाकर देख लिया
दामन खुशियों से भर डाला
जब से माथा तक लिया
बांके ढाल भक्त की चलता
रोड़े पथ के दूर करे
अमृत सा जल श्याम कुंड का
हो जाते सब कष्ट परे||

संकट की बारिश के समय में
इस जल का उपयोग करो
श्याम बहादुर श्याम धणी की
कृपा का एहसास करो
लाल के भाव अगर हो सच्चे
जल अमृत का काम करे
अमृत सा जल श्याम कुंड का
हो जाते सब कष्ट परे
अमृत सा जल श्याम कुंड का
हो जाते सब कष्ट परे||

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!