Skip to content
Home » Itni kirpa sanware banaye rakhna lyrics

Itni kirpa sanware banaye rakhna lyrics

bhajan

Itni kirpa sanware banaye rakhna lyrics :->यह सुंदर krishna bhajan भक्ति भावना को बढ़ाने वाला है | यह भजन भगवान के श्री चरणों के प्रति preeti पैदा करने के लिए  है| कृपया ऐसे भजन के अपने  अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद

Itni kirpa sanware banaye rakhna lyrics

इतनी किरपा साँवरे बनाए रखना|
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना|
इतनी किरपा साँवरे बनाए रखना|

तूँ मेरा मैं तेरा बाबा तू राजी मैं राज़ी|
तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाज़ी|
लाज तुम्हारे हाथ है बचाएँ रखना|
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना
इतनी किरपा संवारे बनाये रखना|

तेरे प्रेमियोँ मैं मन लगता और कहीं ना लागै|
तेरे द्वार के आगे बाबा सब फीका सा लागे|

भजनोँ की इस भूख को बनाये रखना|
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना
इतनी किरपा संवारे बनाये रखना|

हाथ जोड़ कर करूँ प्रार्थना मुझको भूल ना जाना|
तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना|
दिन पे दिन ये सिलसिला चलाये रखना|
और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!