Skip to content
Home » Us Bansuri Wale Ki Leele Ghode Wale Ki Lyrics, PDF

Us Bansuri Wale Ki Leele Ghode Wale Ki Lyrics, PDF

bhajan

उस बांसुरी वाले की लीले घोड़े वाले की |Us Bansuri Wale Ki Leele Ghode Wale Ki Lyrics :-> कृपया ऐसे भजन के अपने  अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद

उस बांसुरी वाले की लीले घोड़े वाले की | Us Bansuri Wale Ki Leele Ghode Wale Ki Lyrics

उस बाँसुरी वाले की लीले घोड़े वाले की
उस बांसुरी वाले की लीले घोड़े वाले की
गोदी में सो जाऊँ मेरा दिल करता है
श्याम के भजनों में खो जाऊं

देखी दुनियाँ दीवानी ये मतलब की मस्तानी
बिन मतलब रूख़ ना जोड़े यहाँ नित नित नयी कहानीं
किस किस को छोड़ू बाबा किस किस को अपनाऊँ
मेरा दिल करता है श्याम के भजनों में खो जाऊं

सुख दुःख पहलू ज़ीवन के बस वहम ही है ये मन के
कोई हस हस के सहता है कोई सहता है तन तन के
जीवन की पहेली उलझीं में कैसे सुलझाऊ
मेरा दिल करता है श्याम के भजनों में खो जाऊं

बंधन दुनिया के झूठें कोई माने कोई रूठे
“संजू” चाहे जग छूटें ये तार कभी ना टूटे
बस इतनी किरपा कर दे में तेरा हो जाऊ
मेरा दिल करता है श्याम के भजनो में खो जाऊ
उस बाँसुरी वाले की लीले घोड़े वाले की
गोदी में सो जाऊँ मेरा दिल करता हैश्याम के भजनों में खो जाऊं

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!