Skip to content
Home » ये माया तेरी बहुत कठिन है राम | Ye Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम | Ye Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम | Ye Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram :- jai shree ram ,. Ram Bhajan, ram bhajans

ये माया तेरी, बहुत कठिन है राम | Ye Maya Teri Bahut Kathin Hai Ram

ये माया तेरी,
बहुत कठिन है राम||

रक्त माँस हङ्ङी के ढेर पर,
मढा हुआ है चाम,
देख उसी की सुन्दरता,
हो जाती निंद हराम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम. ||

||करता नित्य विरोध क्रोध का,
कहता बुरा परिणाम,
होता क्रोधित स्वयं तो होती,
वाणी बिना लगाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम. ||

मृत्यु देखता है औरों की,
रोज सवेरे शाम,
भवन बनाता ऐसे जैसे,
हरदम यहाँ मुकाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम||

राजेश्वर प्रभु तुम मायापति,
करुणानिधि है नाम,
नाथ निवेरो अपनी माया,
जीव लहे विश्राम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम ||

Read Also- यह भी जानें

  1. तुम करुणा के सागर हो प्रभु ||Tum Karuna Ke Sagar Ho Prabh
  2. Prabhu Ji Mere Awgun Chit Na Dharo lyrics
  3. हर साँस में हो सुमिरन तेरा lyrics

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!