Skip to content
Home » राम से बड़ा राम का नाम | Ram Se Bada Ram Ka Naam lyrics

राम से बड़ा राम का नाम | Ram Se Bada Ram Ka Naam lyrics

राम से बड़ा राम का नाम | Ram Se Bada Ram Ka Naam lyrics :->Ram Bhajan: Ram Se Bada Ram Ka Naam Singer: Kumar Vishu Music Director: Anil Sharma Author: Raju Rajasthani Album Name: Ram Se Bada Ram Ka Naam Music Label: T-Series

राम से बड़ा राम का नाम | Ram Se Bada Ram Ka Naam lyrics

राम से बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी
उद्धार हो जाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

उल्टा नाम जपत जग जाना
वाल्मीकि भए ब्रम्ह समाना
की धुल गए उनके पाप तमाम
परम पद अंत में पाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

सुमिरि पवनसुत पावन नामा
अपने वश करी राखेउँ रामा
है उनके दिल में बसे श्री राम
वो सीना फाड़ दिखलाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

कौशल्या माँ ध्यान लगाई
पुत्र रूप में राम को पाई
अवध में जनम लिए श्री राम
जो पावन धाम कहलाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

पाप और पापी से हारे
धरती से जब संत पुकारे
राम किए असुरों का संहार
धरम ध्वज आके लहराए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

जनम लेत तुलसी बोले राम
रामबोला पड़ा उनका नाम
अंत में दरश दिए श्री राम
रामायण उनसे लिखवाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

राम नाम पत्थर तैराए
सागर पे सेतु बंधवाए
शिला पे लिख दिया श्रीराम
वो पत्थर डूब ना पाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

शबरी बैठी आस लगाए
कुटिया में प्रभु राम जी आए
भगत के वश में हुए भगवान
वो झूठे बेर भी खाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

राम से बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए
बनेंगे बिगड़े सारे काम रे प्राणी
उद्धार हो जाए
राम सें बड़ा राम का नाम
जो सुमिरे भव पार हो जाए

Must read

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!