राम नाम के हीरे मोती | Ram Nam Ke Heere Moti lyrics :->यह सुंदर Ram bhajan ( Shri gaurav krishna singer ) भक्ति भावना को बढ़ाने वाला है | कृपया ऐसे भजन के अपने अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद|
राम नाम के हीरे मोती | Ram Nam Ke Heere Moti lyrics
राम नाम के हीरे मोती
मैं बिखराऊँ गली गली
कृष्ण नाम के हीरे मोती
मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
माया के दीवानों सुन लो
एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत और माल खजाना
यही पड़ा रह जायेगा
सुन्दर काया मिट्टी होगी
चर्चा होगी गली गली ॥
बोलो राम बोलो राम
बोलो राम राम राम
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती…
क्यों करता तू मेरा मेरी
यह तो तेरा मकान नहीं
झूठे जन में फंसा हुआ है
वह सच्चा इंसान नहीं
जग का मेला दो दिन का है
अंत में होगी चला चली
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती…
जिन जिन ने यह मोती लुटे
वह तो माला माल हुए
धन दौलत के बने पुजारी
आखिर वह कंगाल हुए
चांदी सोने वालो सुन लो
बात सुनाऊँ खरी खरी ॥
बोलो राम बोलो राम
बोलो राम राम राम
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
राम नाम के हीरे मोती…
दुनिया को तू कब तक पगले
अपनी कहलायेगा
ईश्वर को तू भूल गया है
अंत समय पछतायेगा
दो दिन का यह चमन खिला है
फिर मुरझाये कलि कलि ॥
बोलो राम बोलो राम
बोलो राम राम राम
राम नाम के हीरे मोती
मैं बिखराऊँ गली गली
कृष्ण नाम के हीरे मोती
मैं बिखराऊँ गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
ले लो रे कोई श्याम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
बोलो राम बोलो राम
बोलो राम राम राम
बोलो राम बोलो राम
बोलो राम राम राम
Ram bhajan
- मेरे राम मेरे घर आएंगे | Mere Ram Mere Ghar Ayenge lyrics
- Ram Japate Raho lyrics – पूज्य राजन जी
- राम नाम के हीरे मोती | Ram Nam Ke Heere Moti lyrics
- रामा रामा रटते रटते | Rama Rama Ratte Ratte lyrics
- Ramji O Ramji Sancho Tero Naamji lyrics
- मेरे राघव जी उतरेंगे पार | Mere Raghav Ji Utrenge Paar lyrics
- Rama Rama Ratate Ratate lyrics