Skip to content
Home » पावन शिव का धाम हरिद्वार | Hai Pawan Shiv Ka Dham Haridwar lyrics

पावन शिव का धाम हरिद्वार | Hai Pawan Shiv Ka Dham Haridwar lyrics

पावन शिव का धाम हरिद्वार | Hai Pawan Shiv Ka Dham Haridwar lyrics :->Album – Hey Pavan Shivdham Haridwar Song – Hey Pavan Shivdham Haridwar Singer – Rakesh Kala Music – Lovely Sharma Lyrics – Chandan Tilak Label – Ambey Bhakti

पावन शिव का धाम हरिद्वार | Hai Pawan Shiv Ka Dham Haridwar lyrics

कल कल कल जहाँ निर्मल बहती
माँ गंगा की धार
है पावन शिव का धाम हरिद्वार
हैं पावन शिव का धाम हरिद्वार ||

विष्णु नख से निकली गंगा
ब्रम्ह-कमण्डल आई गंगा
शिव की जटा समाई गंगा
शिव की जटा समाई गंगा
सबका किया उद्धार
हैं पावन शिव का धाम हरिद्वार ||

गौमुख से चलती इठलाती
ऋषिकेश में ये बलखाती
हर की पौड़ी में फिर आती
हर की पौड़ी में फिर आती
बनके जग की करतार
हैं पावन शिव का धाम हरिद्वार ||

गंगा शीश में धर त्रिपुरारी
कहलाए फिर गंगा धारी
भक्त जनो की नैया तारी
भक्त जनो की नैया तारी
ना छोड़ी मजधार
हैं पावन शिव का धाम हरिद्वार ||

कलियुग में जो पार हो जाना
एक बार हरिद्वार तो आना
माँ गंगा में गोते लगाना
‘चन्दन’ हो भव पार
हैं पावन शिव का धाम हरिद्वार ||

कल कल कल जहाँ निर्मल बहती
माँ गंगा की धार
है पावन शिव का धाम हरिद्वार
हैं पावन शिव का धाम हरिद्वार ||

Must read below

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!