Skip to content
Home » चंदन है इस देश की माटी | Chandan Hai Is Desh Ki Mati lyrics

चंदन है इस देश की माटी | Chandan Hai Is Desh Ki Mati lyrics

चंदन है इस देश की माटी | Chandan Hai Is Desh Ki Mati lyrics :->pujyaprembhushanjimaharaj

चंदन है इस देश की माटी | Chandan Hai Is Desh Ki Mati lyrics

चंदन है इस देश की माटी
तपोभूमि हर ग्राम है
हर बाला देवी की प्रतिमा
बच्चा बच्चा राम है ॥

हर शरीर मंदिर सा पावन
हर मानव उपकारी है
जहॉं सिंह बन गये खिलौने
गाय जहॉं मॉं प्यारी है
जहॉं सवेरा शंख बजाता
लोरी गाती शाम है ॥

हर बाला देवी की प्रतिमा
बच्चा बच्चा राम है ॥

जहॉं कर्म से भाग्य बदलता
श्रम निष्ठा कल्याणी है
त्याग और तप की गाथाऍं
गाती कवि की वाणी है
ज्ञान जहॉं का गंगाजल सा
निर्मल है अविराम है ॥

हर बाला देवी की प्रतिमा
बच्चा बच्चा राम है ॥

जिस के सैनिक समरभूमि मे
गाया करते गीता है
जहॉं खेत मे हल के नीचे
खेला करती सीता है
जीवन का आदर्श जहॉं पर
परमेश्वर का धाम है ॥

हर बाला देवी की प्रतिमा
बच्चा बच्चा राम है ॥

चंदन है इस देश की माटी
तपोभूमि हर ग्राम है
हर बाला देवी की प्रतिमा
बच्चा बच्चा राम है ॥

Must read post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!