Skip to content
Home » अहोई माता की आरती | Ahoi Mata Aarti lyrics

अहोई माता की आरती | Ahoi Mata Aarti lyrics

  • Aarti

अहोई माता की आरती | Ahoi Mata Aarti lyrics :-> jai ahoi mata aarti

अहोई माता की आरती | Ahoi Mata Aarti lyrics

जय अहोई माता
जय अहोई माता
तुमको निसदिन ध्यावत
हर विष्णु विधाता |

ॐ जय अहोई माता…….

ब्रह्माणी, रुद्राणी, कमला
तू ही है जगमाता
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत
नारद ऋषि गाता |


ॐ जय अहोई माता…….

माता रूप निरंजन
सुख-सम्पत्ति दाता
जो कोई तुमको ध्यावत,
नित मंगल पाता
ॐ जय अहोई माता…….

तू ही पाताल बसंती
तू ही है शुभदाता
कर्म-प्रभाव प्रकाशक
जगनिधि से त्राता
ॐ जय अहोई माता…….

जिस घर थारो वासा,
वाहि में गुण आता ।
कर न सके सोई कर ले,
मन नहीं घबराता ॥

ॐ जय अहोई माता…….

तुम बिन सुख न होवे
न कोई पुत्र पाता
खान-पान का वैभव
तुम बिन नहीं आता ॥


ॐ जय अहोई माता…….

शुभ गुण सुंदर युक्ता
क्षीर निधि जाता
रतन चतुर्दश तोकू
कोई नहीं पाता ॥

ॐ जय अहोई माता…….

श्री अहोई माँ की आरती
जो कोई गाता
उर उमंग अति उपजे
पाप उतर जाता ॥

ॐ जय अहोई माता…….

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!