Skip to content
Home » मेरे भोले की सवारी आज आयी | Mere Bhole Ki Sawari Aaj ayi lyrics

मेरे भोले की सवारी आज आयी | Mere Bhole Ki Sawari Aaj ayi lyrics

मेरे भोले की सवारी आज आयी | Mere Bhole Ki Sawari Aaj ayi lyrics :->यह एक shiv भजन है। इसके सुनने से भगवान के प्रति भक्ति उत्पन्न होती है। रोजाना भगवान की इस प्रार्थना को सुनने से जीवन में शांति, संतुष्टि और खुशी मिलती है।

Song: Bhole Ki Sawari
Singer: Hemant Brijwasi
Music: Praveen Meetu
Additional Work: Ashish Bagdi
Lyricist & Composer: Hukam Brijwasi
Artist: Monty Natarajan, Seema Singh
Choreographer: Sachin Agarwal
Make-up: Shivu Makeovers
Video: Anil Kumar (AP Films)
Category: Shiv Bhajan
Producers: Amresh Bahadur, Ramit Mathur
Label: Yuki

मेरे भोले की सवारी आज आयी | Mere Bhole Ki Sawari Aaj ayi lyrics

मेरे भोले की सवारी आज आयी
मेरे शंकर की सवारी आज आयी
जोगन बन नाचूंगी मैं भी
जोगन बन नाचूंगी ||

गले में उसके सर्पो की माला
शम्भू पीते विष का प्याला
सुन्दर रूप है उसका निराला
बाबा मेरा भोला भाला
तेरा नाम जपे दुनिया सारी
जोगन बन नाचूंगी मैं भी
जोगन बन नाचूंगी ||

जटा गंग भंग पि के आए
गौरा मैया के मन हर्षाये
अक धतूरा जो भोग लगाए
उसकी नैया पार लगाए
भोला कहलाता है विषधारी
जोगन बन नाचूंगी मैं भी
जोगन बन नाचूंगी ||

अंग पे अपने भस्म रमाए
डम डम डम डम डमरू बजाए
औघड़दानी रूप धरा है
‘ब्रजवासी’ तेरी महिमा गाए
शिव नाम के है सारे पुजारी
जोगन बन नाचूंगी मैं भी
जोगन बन नाचूंगी ||

मेरे भोले की सवारी आज आयी
मेरे शंकर की सवारी आज आयी
जोगन बन नाचूंगी मैं भी
जोगन बन नाचूंगी ||

Must write

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!