Skip to content
Home » राम के गुण गा रे | Ram Ke Gun Gaye Ja Lyrics

राम के गुण गा रे | Ram Ke Gun Gaye Ja Lyrics

bhajan

राम के गुण गा रे | Ram Ke Gun Gaye Ja Lyrics :->यह सुंदर Ram Ke Gun Gaye Ja Lyrics भक्ति भावना को बढ़ाने वाला है | कृपया ऐसे भजन के अपने  अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें धन्यवाद|

राम के गुण गा रे | Ram Ke Gun Gaye Ja Lyrics

राम के गुण गा रे मनवा
राम के गुण गाये जा
राम के गुण गाये जा
राम की धुन में मगन हो
राम दर्शन पाए जा
राम के गुण गाये जा।

राम से सुन्दर नहीं कोई
राम से नहीं प्यारा है
राम के चरणों में सब सुख
राम सुख का द्वारा है
राम के पावन भजन की
भक्ति धार बहाए जा
राम के गुण गाये जा।

बना कबाड़ी जोड़ तोड़ में
फिर भी कहे धन थोड़ा है
राम नाम के हीरे छोड़े
माया कंकड़ जोड़ा है
राम नाम की करले कमाई
जोड़ उसे सुख पाए जाए
राम के गुण गाये जा।

जो धन को ही सुख माने वो
कैसे प्रभु को पायेगा
जो भी प्यार करेगा प्रभु से
वो ही उनको भायेगा
सीधी सच्ची बात समझ ये
प्रभु से प्रीत बढ़ाए जा
राम के गुण गाये जा।

जग माया इक जाल सुनहरा
जिसमे नर फंस जाता है
सच तो ये है नर तन में ही
भजन प्राणी कर पाता है
मिला है मौका भजन किए जा
फिर ना ये तन पायेगा
राम के गुण गाये जा।

राम के गुण गा रे मनवा
राम के गुण गाये जा
राम के गुण गाये जा
राम की धुन में मगन हो
राम दर्शन पाए जा
राम के गुण गाये जा।

Must read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!