Skip to content
Home » Ram Kahani Suno Re Ram Kahani lyrics , video

Ram Kahani Suno Re Ram Kahani lyrics , video

राम कहानी सुनो रे राम | Ram Kahani Suno Re Ram Kahani lyrics :-> भक्त को भगवान से और जिज्ञासु को ज्ञान से जोड़ने वाला एक अनोखा अनुभव। तिलक प्रस्तुत करते हैं दिव्य भूमि भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों के अलौकिक दर्शन। दिव्य स्थलों की तीर्थ यात्रा और संपूर्ण भागवत दर्शन का आनंद

राम कहानी सुनो रे राम कहानी | Ram Kahani Suno Re Ram Kahani lyrics

राम कहानी सुनो रे राम कहानी
कहत सुनत आवे आँखों में पानी ||

श्री राम जय जय राम
दशरथ के राज दुलारे, कौशल्या की आँख के तारे
वे सूर्य वंश के सूरज, वे रघुकुल के उज्जयारे
राजीव नयन बोलें मधुभरी वाणी ||

शिव धनुष भंग प्रभु करके, ले आए सीता वर के
घर त्याग भये वनवासी, पित की आज्ञा सर धर के
लखन सिया ले संग, छोड़ी रजधानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी ||

खल भेष भिक्षु धर के, भिक्षा का आग्रह करके
उस जनक सुता सीता को, छल बल से ले गया हर के
बड़ा दुःख पावे राजा राम जी की रानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी ||

श्री राम ने मोहे पठायो, मैं राम दूत बन आयो
सीता माँ की सेवा में रघुवर को संदेसा लायो
और संग लायो प्रभु मुद्रिका निसानी
राम कहानी सुनो रे राम कहानी ||

Read also

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!