Skip to content
Home » मेरा आपकी कृपा से | Mera Aapki kripa se lyrics

मेरा आपकी कृपा से | Mera Aapki kripa se lyrics

मेरा आपकी कृपा से | Mera Aapki kripa se lyrics :->यह सुंदर भजन विनोद अग्रवाल जी द्वारा सर्वप्रथम गायन किया गया था इसमें भगवान कृष्ण की अनुकंपा  का आभास होता है| कि भगवान हमारे लिए कितना कुछ करते हैं

मेरा आपकी कृपा से | Mera Aapki kripa se lyrics

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है**
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है**

पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है**
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है**
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है**

तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है**
किसी और चीज की, अब दरकार ही नहीं है**
तेरे साथ से गुलाम, अब गुलफाम हो रहा है**

मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं**
टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं**
तेरी प्रेरणा से ही, सब ये कमाल हो रहा हैं**

मुझे हर कदम कदम पर, तूने दिया सहारा**
मेरी ज़िन्दगी बदल दी, तूने करके एक इशारा**
एहसान पे तेरा ये, एहसान हो रहा है**

तूफ़ान आंधियों में, तूने ही मुझको थामा**
तुम कृष्ण बन के आए, मैं जब बना सुदामा**
तेरे करम से अब ये, सरेआम हो रहा है**

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है**
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है**

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!