Skip to content
Home » सांवली सूरत पे मोहन | Dil Deewana Ho Gaya

सांवली सूरत पे मोहन | Dil Deewana Ho Gaya

सांवली सूरत पे मोहन | Dil Deewana Ho Gaya :->SONG : SANWALI SURAT PE MOHAN SINGER : PAPPU SHARMA LYRICS : PARAMPARIK COMPOSER : PAPPU SHARMA PUBLISHER : PAPPU SHARMA KHATU WALE

सांवली सूरत पे मोहन | Dil Deewana Ho Gaya | Gujrati bhajan

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया **
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया **

एक तो तेरे नैन तिरछे, दूसरा काजल लगा **
तीसरा नज़रें मिलाना, दिल दीवाना हो गया **
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे होंठ पतले, दूसरा लाली लगी **
तीसरा तेरा मुस्कुराना, दिल दीवाना हो गया **
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे हाथ कोमल, दूसरा मेहँदी लगी **
तीसरा मुरली बजाना, दिल दीवाना हो गया **
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे पाँव नाज़ुक, दूसरा पायल बंधी **
तीसरा घुंगरू बजाना, दिल दीवाना हो गया **
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे भोग छप्पन, दूसरा माखन धरा **
तीसरा खिचडे का खाना, दिल दीवाना हो गया **
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया….

एक तो तेरे साथ राधा दूसरा रुक्मण खड़ी **
तीसरा मीरा का आना, दिल दीवाना हो गया **
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया….

एक तो तुम देवता हो, दूसरा प्रियतम मेरे **
तीसरा सपनों में आना, दिल दीवाना हो गया **
सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया….

सांवली सूरत पे मोहन, दिल दीवाना हो गया **
दिल दीवाना हो गया, दिल दीवाना हो गया **

Read Also- यह भी जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *